कोरबा/पसान। कटघोरा वन मंडल के वन परिक्षेत्र पसान अंतर्गत तरई नार और पिपरहा गांव में मरवाही के तरफ से आए एक हाथी ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। देर रात गांव में घुसे हाथियों ने कई मकानों को नुकसान पहुंचाया, वही एक पक्के मकान के दीवाल को नुकसान पहुंचाता इससे पहले वन अमला वहाँ आ गया और वहाँ से हाथी को भगाने मे सफल रहा जिससे घर वालो की बड़ी क्षति टल गई, हाथियों के इस तरह से तोड़ फोड़ करने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद प्रभावित परिवारों ने रात किसी तरह सुरक्षित स्थानों पर बिताई। क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही से लोगों में भय बना हुआ है। इस क्षेत्र में हाल के महीनों में भी हाथियों की गतिविधियां बढ़ी हैं।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों की निगरानी शुरू कर दी। ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने और रात के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है तथा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के लगातार गांव में पहुंचने से खेती-किसानी और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर रखने के लिए स्थायी उपाय करने की मांग की है।

“उठवा दूँगा…” डिप्टी रेंजर की कथित धमकी पर उठे सवाल, क्या रेंजर के संरक्षण में चल रही दबंगई?
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
Dekhe video 👇👇










