वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बिलासपुर में SSP का बड़ा एक्शन: गिरफ्तारी वारंट की तामिली में लापरवाही पर TI अभय सिंह बैस निलंबित

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस विभाग में शुक्रवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली। एसएसपी रजनेश सिंह ने गिरफ्तारी वारंट की तामिली में कथित लापरवाही बरतने के आरोप में निरीक्षक अभय सिंह बैस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक अभय सिंह बैस उस समय सिरगिट्टी थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ थे। वर्तमान में उनकी तैनाती रक्षित केंद्र बिलासपुर में है। उन पर न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के पालन में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि न्यायालय के निर्देशों के बावजूद वारंट की समय पर तामिली नहीं हो सकी, जिसके चलते वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निरीक्षक को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

पुलिस विभाग में इस कार्रवाई को अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि न्यायालयीन आदेशों की अवहेलना या लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में चर्चा का माहौल है तथा भविष्य में ऐसी लापरवाही से बचने के लिए सख्त संदेश भी गया है।

पुटीपखना पंचायत में 2 लाख की कथित उगाही का मामला: उपसरपंच ने दर्ज कराई FIR, झूठी शिकायत में फंसाने की धमकी का आरोप

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें