वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जिला पंचायत सदस्य ने पूर्व मंडल अध्यक्ष पर किया हमला रॉड के वार से दोनों पैर हुआ फ्रैक्चर, अस्पताल दाखिल, पुलिस ने रज्जाक अली सहित चार आरोपी को किया गिरफ्तार

कोरबा।(    Jila Panchayat Sadasya Hamla)    जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली ने अपने साथियों के साथ जमकर गुंडागर्दी की।उसने दिनदहाड़े भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर हमला कर दिया। उससे मारपीट करते हुए रॉड से पैर में कई वार कर दिए। घटना में मंडल अध्यक्ष का दोनो पैर फ्रैक्चर हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन फानन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रज्जाक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है

Jila Panchayat Sadasya Hamla
Jila Panchayat Sadasya Hamla पूर्व मंडल अध्यक्ष पर हमला, रॉड से वार में दोनों पैर फ्रैक्चर,

 

  Jila Panchayat Sadasya Hamla:  घटना सिविल लाइन थानांतर्गत कोसाबाड़ी रजगामार रोड में सोमवार की सुबह घटित हुई। बताया जा रहा है कि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर के एक रिश्तेदार के खिलाफ गंभीर आरोप लगे थे। — मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया था। पुलिस कुछ ही दिन पहले आरोपी को पड़ोसी राज्य से गिरफ्तार कर कोरबा लाई थी। पुलिस ने आरोपी को वैधानिक कार्रवाई उपरांत जिला जेल दाखिल कराया दिया था। जिला जेल में आरोपी अभी भी निरूद्ध है। मामले का पटाक्षेप करने पूर्व मंडल अध्यक्ष ने रज्जाक अली से बातचीत की थी, जिससे उसे आरोपी का सहयोग करने का संदेह था। पूर्व मंडल अध्यक्ष सुबह भी जिला जेल में रिश्तेदार से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान रज्जाक अली भी पहुंचा। वह पूर्व मंडल अध्यक्ष को बातचीत करने के बहाने अपने वाहन में बिठाकर साथ ले गया। थोड़ी दूर जाते ही पूर्व मंडल अध्यक्ष को वाहन से नीचे उतार साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके दोनो पैर में घुटने के नीचे रॉड से कई वार किए गए, जिससे दोनो पैर फ्रैक्चर हो गया। दिनदहाड़े हुए इस वारदात की खबर पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मंडल अध्यक्ष को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आ गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रज्जाक अली के अलावा उसके तीन साथी अमित चौधरी उर्फ बंटी, शफीक व कलीम उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि करतला जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के खिलाफ पहले भी विभिन्न थाना चौकियों में प्रकरण दर्ज थे। इस घटना के बाद एक बार फिर वह चर्चा में आ गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करा दिया है। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।”

प्रतीक चतुर्वेदी, सीएसपी कोरबा

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें