वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

SPORTS NEWS: FIFA वर्ल्ड कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड, मेसी और रोनाल्डो पर दुनिया की नजर

FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप 2026 को लेकर दुनिया भर के फुटबॉल फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार टूर्नामेंट सिर्फ टीमों की भिड़ंत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दुनिया के दो सबसे बड़े फुटबॉल सुपरस्टार लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के रिकॉर्ड्स पर भी सबकी नजर रहने वाली है। माना जा रहा है कि यह दोनों दिग्गजों का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है, ऐसे में इतिहास रचने का सुनहरा मौका भी उनके सामने होगा

मेसी तोड़ सकते हैं गोल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी पहले ही वर्ल्ड कप इतिहास में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। मेसी अब तक 26 वर्ल्ड कप मैच खेल चुके हैं, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेले गए सबसे ज्यादा मैच हैं। इसके अलावा उनके नाम वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 2314 मिनट खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। साल 2022 के वर्ल्ड कप में उन्होंने इटली के दिग्गज पाओलो माल्दिनी का रिकॉर्ड तोड़ा था।

मेसी वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा 13 गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन चुके हैं। अब उनकी नजर जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज के ऑल टाइम रिकॉर्ड पर होगी, जिन्होंने वर्ल्ड कप में 16 गोल किए थे। मेसी इस रिकॉर्ड से सिर्फ तीन गोल पीछे हैं और अगर उनका प्रदर्शन शानदार रहा तो वह वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

रोनाल्डो भी बना सकते हैं नया इतिहास

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास भी इतिहास रचने का मौका होगा। हालांकि उनके नाम अभी सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप मैच खेलने का रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन अगर पुर्तगाल टीम टूर्नामेंट में लंबा सफर तय करती है और अर्जेंटीना जल्दी बाहर हो जाती है, तो रोनाल्डो सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप मैच और मिनट खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

हालांकि गोल के मामले में रोनाल्डो के लिए चुनौती काफी बड़ी होगी। उनके नाम अभी वर्ल्ड कप में 8 गोल दर्ज हैं और मिरोस्लाव क्लोज के 16 गोल के रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए उन्हें इस टूर्नामेंट में असाधारण प्रदर्शन करना होगा। फिर भी फुटबॉल फैंस को उम्मीद है कि रोनाल्डो अपने आखिरी वर्ल्ड कप में कुछ खास जरूर करेंगे।


कब होंगे मेसी और रोनाल्डो के मैच?

अर्जेंटीना का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

तारीख समय मुकाबला
17 जून सुबह 6:30 बजे अर्जेंटीना vs अल्जीरिया
22 जून रात 10:30 बजे अर्जेंटीना vs ऑस्ट्रिया
28 जून सुबह 7:30 बजे अर्जेंटीना vs जॉर्डन

भारतीय फुटबॉल फैंस 17 जून को सुबह 6:30 बजे से मेसी को मैदान पर खेलते हुए देख पाएंगे।


पुर्तगाल का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

तारीख समय मुकाबला
17 जून रात 10:30 बजे पुर्तगाल vs डीआर कांगो
23 जून रात 10:30 बजे पुर्तगाल vs उज्बेकिस्तान
28 जून सुबह 5:00 बजे पुर्तगाल vs कोलंबिया

रोनाल्डो की कप्तानी वाली पुर्तगाल टीम अपना पहला मुकाबला 17 जून को डीआर कांगो के खिलाफ खेलेगी।


48 टीमों वाला सबसे बड़ा वर्ल्ड कप

FIFA वर्ल्ड कप 2026 इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप होने जा रहा है। इस बार कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 12 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में 4 टीमें होंगी और सभी टीमें ग्रुप स्टेज में 3-3 मैच खेलेंगी।

इसके बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें और आठ सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमें राउंड ऑफ 32 में पहुंचेंगी। यहां से जीतने वाली टीमें राउंड ऑफ 16, फिर क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और आखिर में फाइनल तक पहुंचेंगी। खास बात यह है कि इस बार चैंपियन बनने वाली टीम को कुल 8 मैच खेलने होंगे, जबकि पहले अधिकतम 7 मैच खेलकर टीम विश्व विजेता बनती थी।

दुनिया की नजर अब मेसी और रोनाल्डो पर

फुटबॉल जगत के दो सबसे बड़े नाम एक बार फिर वर्ल्ड कप मंच पर आमने-सामने होंगे। ऐसे में फैंस को सिर्फ मुकाबलों का ही नहीं, बल्कि नए इतिहास और रिकॉर्ड टूटने का भी इंतजार रहेगा।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें