वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हाथ लगाते ही उखड़ रही सड़क की डामर, विधायक व्यास कश्यप ने स्तरहीन निर्माण का लगाया आरोप

जांजगीर चाम्पा // पचेड़ा गांव में सड़क डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता को लेकर विवाद गहरा गया है। लाखों रुपये की लागत से लगभग 1200 मीटर लंबाई में किए जा रहे डामरीकरण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक व्यास कश्यप स्वयं मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की डामर परत हाथ से ही उखड़ने लगी, जिसे देखकर विधायक ने गहरी नाराजगी जताई और निर्माण कार्य को  बेहद घटिया बताया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में गांव के लोगों ने कलेक्टर को शिकायत सौंपकर जांच की मांग की थी। विधायक व्यास कश्यप ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर को पत्र लिखकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इसके बावजूद अब तक किसी प्रकार की जांच या कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि किसी भी सड़क की स्वीकृति के लिए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ता है। सरकार द्वारा राशि स्वीकृत होने के बाद यदि निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरती जाती है तो यह जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी पुनर्निर्माण की मांग उठाई है।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें