वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

रायपुर में एक ही दिन में 356 लोगों के मोबाइल में आई APK फाइल, तीन लोगों से 4.76 लाख ठगे

रायपुर // राजधानी में एक ही दिन में 356 लोगों को APK फाइल भेजकर ठगी का प्रयास किया गया। इनमें से तीन लोग ठगी का शिकार हो गए और उनके खातों से कुल 4.76 लाख रुपए पार कर दिए गए। बाकी लोगों ने समय रहते पुलिस से संपर्क कर लिया, जिससे वे ठगी से बच गए। पुलिस के अनुसार एक कांग्रेसी नेता, एक अधिकारी और एक कारोबारी को शादी का निमंत्रण भेजा गया था। उसे खोलते ही उनके मोबाइल हैक हो गए।

हालांकि उनकी जागरूकता के कारण वे ठगी से बच गए, लेकिन ठग उनके फोन का डेटा चोरी कर चुके थे। इसके बाद उनके नंबर से वॉट्सएप पर 356 लोगों को मैसेज भेजे गए। कुछ लोगों ने फाइल खोला, लेकिन उनका फोन एप्पल का था। इसलिए उनका फोन हैक नहीं हो पाया। इसी तरह मुकुट नगर निवासी सीमा मांझी के मोबाइल पर ई-चालान का मैसेज आया, जिसमें APK फाइल थी। फाइल खोलते ही उनके दो बैंक खातों से अलग-अलग किश्तों में 3.67 लाख रुपए निकाल लिए गए। वहीं, शादी का निमंत्रण खोलने पर नीरज साहू के खाते से 60 हजार रुपए पार हो गए। एक अन्य व्यक्ति के खाते से 58.91 हजार रुपए निकाले गए। सभी मामलों में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है।

वॉट्सएप, टेलीग्राम या एसएमएस से अगर कोई निमंत्रण, ई-चालान, सरकारी आदेश या योजना से जुड़े लिंक या फाइल आए तो खोलने से पहले सावधान रहें। इसे खोलते ही मिनटों में आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। साइबर ठग इसी एपीके फाइल के जरिए लोगों के खातों में सेंध लगा रहे हैं। ये अपराधी गूगल प्ले स्टोर को बायपास कर सीधे मोबाइल में फाइल भेज रहे हैं। जैसे ही यूजर इसे डाउनलोड या ओपन करता है, फोन में मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है। इसके बाद मोबाइल का पूरा एक्सेस ठग के पास चला जाता है।

ठग फोन को लाइव मॉनिटर करता है। मैसेज, चैट, ओटीपी समेत पूरा डेटा उसके पास पहुंचता है। इसके जरिए वह बैंक खाते को ऑपरेट कर पैसे निकाल लेता है। रायपुर में इस तरह की ठगी के पांच मामले सामने आए हैं।

बचाओ का तरीका 

गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें। वॉट्सएप, टेलीग्राम, एसएमएस या लिंक से आई फाइल न खोलें। फाइल या लिंक खोलते समय देखें, उसमें APK लिखा हो तो न खोलें। फोन में Unknown Sources या Install Unknown Apps हमेशा बंद रखें। ऐप इंस्टॉल करते समय उसकी परमिशन (SMS, कॉन्टैक्ट, एक्सेसिबिलिटी) ध्यान से देखें। गूगल प्ले प्रोटेक्ट ऑन रखें और समय-समय पर फोन स्कैन करें।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें