वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

BREAKING: पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में राखड़ माफियाओं का खेल बेनकाब! अवैध परिवहन और डंपिंग पर फूटा लोगों का गुस्सा, जांच की मांग

Podi uproda  // कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में अवैध राखड़ (फ्लाई ऐश) परिवहन और डंपिंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्र में नियमों की अनदेखी कर राखड़ के परिवहन और डंपिंग किए जाने के आरोप सामने आए हैं। इस मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र मरकाम ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वीरेंद्र मरकाम का आरोप है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर निर्धारित नियमों और पर्यावरणीय मानकों का पालन किए बिना राखड़ का परिवहन एवं डंपिंग किया जा रहा है। इससे आसपास के गांवों में प्रदूषण बढ़ रहा है और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

पोड़ी उपरोड़ा में अवैध राखड़ परिवहन और डंपिंग के खिलाफ जांच की मांग करते सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र मरकाम
पोड़ी उपरोड़ा में अवैध राखड़ परिवहन और डंपिंग के खिलाफ जांच की मांग करते सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र मरकाम

उन्होंने कहा कि भारी वाहनों द्वारा राखड़ परिवहन के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे सड़कों पर धूल का गुबार उड़ रहा है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई स्थानों पर अवैध डंपिंग की शिकायतें भी सामने आई हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता ने जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और संबंधित विभागों से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के नागरिकों के साथ मिलकर जनआंदोलन किया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

 

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें