अभनपुर। : सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का सख्त तेवर देखने को मिला। गोबरा नवापारा में आयोजित कार्यक्रम में संबंधित रेन्जर की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान जब अधिकारियों की उपस्थिति की समीक्षा की जा रही थी, तब रेन्जर के अनुपस्थित होने की जानकारी सामने आई। इस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने नवापारा तहसीलदार को क्षेत्र में बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण के मामलों पर भी सख्त रुख अपनाने को कहा। सांसद ने एक सप्ताह के भीतर अवैध अतिक्रमण हटाने और कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
सुशासन तिहार के दौरान जनसमस्याओं के निराकरण और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर सांसद का यह सख्त रवैया चर्चा का विषय बना रहा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।










