कोरबा // भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश नेतृत्व की सहमति एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार जिला उपाध्यक्ष हिमांशु पाण्डेय को भाजयुमो सिरमिना मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

संगठन द्वारा जारी सूची में विभिन्न मंडलों के लिए प्रभारियों की घोषणा की गई है, जिसमें हिमांशु पाण्डेय को सिरमिना मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए मंडल स्तर पर युवाओं को जोड़ने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अहम जिम्मेदारी दी है।
हिमांशु पाण्डेय लंबे समय से भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता उल्लेखनीय रही है। उनकी नियुक्ति को संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नियुक्ति के बाद भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हिमांशु पाण्डेय को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से सिरमिना मंडल में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।










