वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कोटमी बाजार में सराफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या: लूटपाट के बाद 3 नकाबपोश बाइक सवार फरार, इलाके में दहशत

जीपीएम : – जीपीएम  जिला के कोटमी स्थित साप्ताहिक  बाजार में  शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने एक सराफा कारोबारी को गोली मार दी। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल कारोबारी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सराफा कारोबारी हत्या
सराफा कारोबारी हत्या

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश चेहरे पर नकाब लगाए हुए थे और बाइक से बाजार पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने पहले कारोबारी से लूटपाट की कोशिश की लूटने मे सफल नहीं होने पर  गोली चलाकर बैग लेकर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही पूरे बाजार में भगदड़ मच गई और लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भीड़भाड़ वाले साप्ताहिक बाजार में इस तरह खुलेआम गोलीकांड ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस बाजार में हर सप्ताह हजारों लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं, वहीं अपराधियों ने बेखौफ होकर हत्या और लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। स्थानीय व्यापारियों और लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में सुरक्षा और पुलिस पेट्रोलिंग की कमी के कारण अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें