वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कोरबा की इस सड़क ने खोली सिस्टम की पोल! पसान-जटगा मार्ग मौत का रास्ता बना, बारिश से पहले उठी मरम्मत की मांग

कोरबा/ पसान //  जिले के दूरस्थ क्षेत्र पसान से जटगा तक जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली की चरम स्थिति में पहुंच गया है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों और जर्जर हालत के कारण लोगों का सफर जोखिम भरा हो गया है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए अब ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

Jan Darshan korba aavedan
Jan Darshan korba aavedan

छत्तीसगढ़ राज्य गौ -सेवा आयोग के जिला सदस्य रामशरण सिंह तंवर ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन सौंपकर बताया कि पसान के अंतिम छोर मातिन दाई  से जटगा तक का मार्ग पूरी तरह खस्ताहाल हो चुका है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि बारिश शुरू होते ही सड़क के गड्ढों में पानी भर जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

रामशरण सिंह तंवर ने प्रशासन से मांग की है कि पसान से जटगा तक सड़क का तत्काल निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि संभावित जनहानि को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में लोगों की निगाहें अब जिला प्रशासन के निर्णय पर टिकी हुई हैं।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें