वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नायब तहसीलदार समोदा के खिलाफ शिकायतों पर भड़के सांसद Brijmohan Agrawal, मंच से लगाई फटकार, 3 दिन में मांगी समीक्षा रिपोर्ट

आरंग। CG VIDEO : नगर पंचायत समोदा के हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार को आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय समोदा में पदस्थ नायब तहसीलदार गजानंद सिदार की कार्यशैली को लेकर गंभीर शिकायतें कीं। लोगों ने आरोप लगाया कि राजस्व संबंधी मामलों में अनावश्यक विलंब हो रहा है तथा पैसों के लेन-देन की शिकायतें भी सामने आई हैं।

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंच पर ही नाराज हो गए और नायब तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता के कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सांसद ने मौके पर मौजूद अतिरिक्त कलेक्टर कीर्तिमान राठौर एवं एसडीएम अभिलाषा पैकरा को निर्देशित किया कि नायब तहसीलदार कार्यालय में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर तीन दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंच पर नाराज दिखे।
उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई।
साथ ही 3 दिन में रिपोर्ट मांगी

देखे वीडियो 👇👇

 

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें