वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की नहीं है कमी: कलेक्टर ने अफवाहों से बचने की अपील, 24 घंटे खुलेंगे पंप

बिलासपुर। जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह से प्रभावित होकर घबराहट में ईंधन की खरीदारी न करें।

खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने जानकारी दी कि जिले में वर्तमान में पेट्रोल का 1191 किलोलीटर और डीजल का 1507 किलोलीटर स्टॉक उपलब्ध है, जो पांच दिनों से अधिक की आवश्यकता पूरी करने के लिए पर्याप्त है।

बिलासपुर पेट्रोल डीजल अपडेट
बिलासपुर पेट्रोल डीजल अपडेट

 

जिले में कुल 146 पेट्रोल-डीजल पंप संचालित हैं। इनमें से केवल 8 पंपों पर अस्थायी रूप से ड्राईआउट की स्थिति बनी थी, जहां ऑयल कंपनियों द्वारा लगातार आपूर्ति कर स्थिति सामान्य की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार पिछले दो दिनों में अफवाहों और अचानक बढ़ी खरीदारी के कारण कुछ स्थानों पर कृत्रिम अभाव की स्थिति निर्मित हुई थी।

कलेक्टर ने ऑयल कंपनियों और खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक लेकर आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की और मांग के अनुरूप नियमित सप्लाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के सभी पेट्रोल पंपों को 24 घंटे संचालित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Read link 👇👇

https://cgcitynews.in/975

ईंधन आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के लिए प्रशासन द्वारा कॉल सेंटर नंबर 07752-224150 जारी किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदने की अपील की है।

Link 👇👇

https://cgcitynews.in/909

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें