वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सुशासन तिहार: महिलाओ को मौके पर मिला राशन कार्ड, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कोरबा / पसान //  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार’ जन समस्या निवारण शिविर आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण का एक सशक्त मंच साबित हो रहा है। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत बैरा मे  आयोजित शिविर में उस समय प्रशासन का मानवीय और संवेदनशील चेहरा सामने आया, जब राशन कार्ड की समस्या लेकर पहुँची स्थानीय महिलाओ  का कार्य मिनटों में पूरा हो गया।

सुशासन तिहार में महिलाओं को मौके पर राशन कार्ड मिला, चेहरे पर लौटी खुशी।
सुशासन तिहार में महिलाओं को मौके पर राशन कार्ड मिला, चेहरे पर लौटी खुशी।

संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान

क्षेत्र की महिलाये लंबे समय से राशन कार्ड की समस्या से जूझ रही थीं। शिविर में उनके आवेदन पर अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया और पात्रता की जाँच कर मौके पर ही नया राशन कार्ड बनाकर सौंपा। हाथों-हाथ राशन कार्ड पाकर महिलाये भावुक हो गईं और उन्होंने त्वरित न्याय के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सहृदय आभार व्यक्त किया।

👇👇

https://cgcitynews.in/909

एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी सेवाएँ

सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों और नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति दिलाना है। इस शिविर की प्रमुख विशेषताएँ रहीं:

  • एक ही परिसर में विभिन्न विभागों की मौजूदगी से आवेदनों का मिलान और सत्यापन आसान हुआ।
  • प्राप्त आवेदनों पर बिना किसी विलंब के पारदर्शी तरीके से कार्रवाई की गई।
    इन ग्रामीण महिलाओ की तरह अन्य दर्जनों लोगों ने भी अपनी पेंशन, राजस्व और अन्य नागरिक सेवाओं का तत्काल लाभ प्राप्त किया। महिलाओ ने कहा, “सरकार की यह पहल सचमुच सुशासन का प्रतीक है। हमें उम्मीद नहीं थी कि हमारा राशन कार्ड इतनी जल्दी बन जाएगा। अब हमें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।”
  • धरातल पर उतर रहा है सुशासन

    हितग्राहियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अंत्योदय के संकल्प को पूरा कर रही है। प्रशासन का यह ‘मौके पर समाधान’ मॉडल जनता के बीच शासन के प्रति विश्वास को और मजबूत कर रहा है।

  • यह भी देखे 👇👇
  • https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें