वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भौता में मिला झोलाछाप डॉक्टर, छापे में दवा और इंजेक्शन जब्त

मनेन्द्रगढ़। / जिले में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित करने वाले और मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। शनिवार को विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत ग्राम भौता में एक झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध छापामार कार्रवाई की गई। शिकायत के बाद टीम गठित मुख्य चिकत्सिा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे को लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी कि ग्राम भौता में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। छापे के वक्त इस झोलाछाप डॉक्टर ने अपने जांच उपकरण वहां से हटा दिए थे, इसका अर्थ यह है कि उसे छापे की भनक लग चुकी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ के नर्देिश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। मौके पर हुई छापामार कार्रवाई गठित टीम ने आज ग्राम भौता में दबिश दी। टीम द्वारा औचक निरीक्षण करने पर संचालक के पास डॉक्टरी से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या डग्रिी उपलब्ध नहीं थी। जांच टीम में मुख्य रूप से शामिल थे डॉ. वसिक असदक चिकत्सिा अधिकारी, सुलेमान खान बीपीएम, विकास लकड़ा (औषधि निरीक्षक) संजय राम डी.ओ., कृष्णा सीएचओ। काफी मात्रा में उपयोग की गयी दवाइयां और इंजेक्शन जब्त किया गया। कार्यवाही के दौरान पाया गया कि झोलाछाप डॉक्टर को पहले ही कार्रवाई की भनक लग चुकी थी, जिससे जरुरी दवाइयां एवं उपकरण को हटा दिया गया था, अन्य प्राप्त सामग्री का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंचनामा तैयार कर सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे फर्जी डॉक्टरों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य अवैध क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग द्वारा आगे की कानूनी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

Read 👇👇

https://cgcitynews.in/913

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें