Bilaspur // पीडीएस के तहत मिलने वाला एकमुश्त राशन वितरण की समय सीमा 15 मई को समाप्त हो रही है। खाद्य विभाग ने सभी राशन कार्ड धारियों समय रहते खाद्यान उठाव करने की अपील की है। यदि शेष बचे हुए दो दिनों बाद पिछले तीन माह का मिलने वाला राशन पर विराम लग जाएगा। इस दरमियान यदि कार्डधारी अपने कोटे का राशन उठाव नहीं कर सकेंगे तो अपने हक से वंचित हो जाएंगे।
Read 👇
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अप्रैल से जून 2026 तक आवंटित राशन के एकमुश्त वितरण की व्यवस्था की गई है। समय-सीमा 15 मई तक रखी गई है। अब निर्धारित तिथि के बाद पीडीएस से मिलने वाला खाद्यान का वितरण बंद हो जाएगा, इसलिए प्रशासन द्वारा लगातार राशनकार्डधारियों को समय रहते खाद्यान्न लेने कहा गया है। इसी बीच भारत सरकार द्वारा पहले तय अवधि में संशोधन करते हुए वितरण की अंतिम तिथि को 15 दिन बढ़ाई थी, जिसके बाद सभी जिलों को तेजी से राशन वितरण पूरा करने कहा गया है। खाद्य विभाग की मानें तो तीन माह का राशन डेढ़ माह के भीतर उठाव करने की व्यवस्था की थी इसके परिप्रेक्ष्य में एक माह में खाद्यान उठाव के औसत से अधिक खाद्यान का उठाव हुआ है। फिर भी बचे हुए कार्डधारियों के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में राशन दुकानों पर हितग्राहियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर निगरानी भी बढ़ाई जा रही है।





