वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कटघोरा वनमण्डल के जटगा रेंज में हाथियों का उत्पात, 48 हाथियों के दल ने डाला डेरा

 

कटघोरा // जिले के जंगलों में बड़ी संख्या में हाथियों  की मौजूदगी बनी हुई है। जटगा रेंज में 48 हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में नए है। वन अमला हाथियों की निगरानी में जुटा हुआ है। हाथी ग्रामीणों की बाड़ी में  लगे फसल को चौपट कर रहे हैं।

यह भी पढ़े 👇👇

http://सुशासन तिहार के आवेदनों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश https://cgcitynews.in/891

कटघोरा वनमंडल अंतर्गत जटगा रेंज  में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। जटगा  के मेड़उड़ पहाड़ में 48 की संख्या में हाथी ज विचरण कर रहे हैं। हाथियों के दल में से  कुछ हाथी पहाड़ से नीचे उतरकर क्षेत्र में  स्थित ग्रामीणों के बाड़ी को निशाना बना करा रहे हैं और उत्पात मचाकर वहां लगे  सब्जी के पौधों को तहस-नहस कर  नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे ग्रामीण काफी हलाकान हैं। बीती रात पुनः एक दर्जन से अधिक हाथी झुंड से अलग हुए और पहाड़ से नीचे उतरकर जटगा में दो ग्रामीणों के बाड़ी को उजाड़ दिया। यहां लगे सब्जी के पौधों को हाथियों ने तहस-नहस कर दिया है। पीड़ित ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन अमला मौके पर पहुंचा। प्रारंभिक तौर पर हाथियों के उत्पात में ग्रामीणों को हजारों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। बताया जाता है कि हाथियों का दल रातभर उत्पात मचाता रहा। सुबह होते होते पुनः वापस पहाड़ पर चढ़ गए और अपने झुंड में शामिल होकर विश्राम करने लगे हैं। हाथियों का रहवास क्षेत्र में स्थित मेड़उड़ पहाड़ पर बना हुआ है। हाथी काफी दिनों तक शांत थे, लेकिन गत एक सप्ताह से क्षेत्र में उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। कुछ हाथी पहाड़ से नीचे उतरकर बाड़ी को निशाना बना रहे हैं और उसे उजाड़ दे रहे हैं। दूसरी ओर कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज में भी तीन हाथी घूम रहे हैं। गीतकुंआरी के पास जंगल में मौजूद हाथियों ने अभी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन उसके द्वारा उत्पात मचाए जाने की संभावना को देखते हुए वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़े 👇👇

http://गर्मी में पसान की बिजली की आँख मिचौली जारी, बिजली आई तो भी नहीं मिली राहत, हर 15 मिनट में ट्रिपिंग https://cgcitynews.in/909

 

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें