वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ट्रांसपोर्टर के ठिकाने पर खाद्य विभाग का छापा, एवरेस्ट मीट मसाला के 9 बॉक्स सीज

बिलासपुर : बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित श्री मारुति गुड्स गैरेज में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘एवरेस्ट मीट मसाला’ के संदिग्ध पैकेट जब्त किए हैं। कंपनी के प्रतिनिधि की मौजूदगी में की गई इस जांच के दौरान लगभग 50 हजार रुपये मूल्य के 9 बॉक्स सीज किए गए हैं, जिनके पैकिंग और गुणवत्ता पर नकली होने का संदेह जताया गया है।

फिलहाल, यह माल किस व्यापारी का है और इसकी सप्लाई कहाँ होनी थी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। विभाग ने ट्रांसपोर्टर को नोटिस जारी कर दस्तावेजों की मांग की है और मसाले के नमूनों को प्रयोगशाला भेजने के साथ ही कंपनी से विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट मांगी है ताकि इस पूरे सप्लाई नेटवर्क और नकली कारोबार की सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़े 👇👇

कोरबा में भाजपा नेताओं के धरने पर सियासत तेज: जय सिंह अग्रवाल ने मंत्री लखनलाल देवांगन पर साधा निशाना https://cgcitynews.in/903

 

 

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें