BIG BREAKING: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। नीट-यूजी परीक्षा-2026 रद्द हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक विवाद के कारण नीट-यूजी परीक्षा रद्द कर दी है। पेपर लीक की जांच सीबीआई (CBI) करेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा है कि नई परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
एजेंसी ने जारी बयान में कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी। नई परीक्षा की तारीखें जल्द घोषित की जाएगी NTA ने 3 मई को देशभर में नीट यूजी 2026 का आयोजन किया था, जिसमें पूरे देश से 22 लाख से अधिक कैंडिडेट्स नीट यूजी 2026 एग्जाम में शामिल हुए थे।





