वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

शारदीय नवरात्रि पर मातिन दाई धाम में भव्य भंडारा, डब्बू भैया की पहल पर हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

पसान/बैरा।  नवरात्रि के पावन अवसर पर पसान निवासी नर्मदा कोरी उर्फ डब्बू भैया द्वारा बैरा स्थित प्रसिद्ध मातिन दाई धाम में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सेवा भावना से आयोजित इस भंडारे में हजारों राहगीरों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

मातिन दाई का चौरा स्टेट हाईवे के किनारे स्थित है। इस मार्ग से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों के यात्रियों के साथ बड़ी संख्या में राहगीर भंडारे में पहुंचे और माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के चलते क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

मातिन दाई धाम में भव्य भंडारा, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद
मातिन दाई धाम में भव्य भंडारा, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

स्टेट हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों ने भी ग्रहण किया प्रसाद

मातिन दाई धाम स्टेट हाईवे के किनारे होने के कारण यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। भंडारे के आयोजन से रास्ते से गुजर रहे यात्रियों को भी प्रसाद ग्रहण करने का अवसर मिला। नर्मदा कोरी उर्फ डब्बू भैया की इस पहल को धार्मिक आस्था और जनसेवा से जोड़कर देखा जा रहा है।

मातिन दाई धाम में भव्य भंडारा, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद
मातिन दाई धाम में भव्य भंडारा, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

नवरात्रि में माता रानी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मातिन दाई धाम में भव्य भंडारे का आयोजन भी इसी आस्था और सेवा भावना का प्रतीक रहा।

यह भी पढ़े 👇👇

हाथियों के आतंक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! पसान बस स्टैंड पर चक्का जाम, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग बाधित

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें