वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

आज से नवरात्रः समृद्धि के गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

CGCITYNEWS / सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना के साथ रविवार से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस बार मां भगवती जगदंबा हाथी पर सवार होकर आएंगी, जिसे अच्छी वर्षा, भरपूर फसल और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

 

पितृपक्ष की विदाई के बाद अब न्यायधानी सहित पूरा अंचल माता की भक्ति में सराबोर होने को तैयार है। देवी मंदिरों से लेकर दुर्गा पूजा पंडालों तक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रतनपुर के मां महामाया मंदिर में 30 हजार मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित करने की तैयारी है, वहीं शहर और ग्रामीण अंचलों में नौ दिनों तक जसगीत, जवारा, भजन-कीर्तन और डांडिया की धूम रहेगी। घट स्थापना के साथ शुरू होने वाला यह महापर्व आस्था के साथ बाजारों में भी रौनक लेकर आएगा। रतनपुर नपुर स्थित मां महामाया मंदिर में नवरात्र के दिन अभिजीत मुहूर्त में सुबह 10.51 बजे से पूजन प्रारंभ होगा। इस दौरान धूप परिक्रमा, घट स्थापना और देवी षोडशोपचार पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। घट स्थापना का मुहूर्त सुबह 11.36 बजे से दोपहर 12.24 बजे तक निर्धारित बताया गया है। अब शुरू होंगे मांगलिक कार्यः पितृपक्ष के दौरान हिंदू पंचांग की मान्यताओं के अनुसार कई धार्मिक और मांगलिक कार्यों तथा नई वस्तुओं की खरीदारी से परहेज किया जाता है। अब पितृपक्ष की समाप्ति के साथ ही नवरात्र का उत्साह बाजारों तक पहुंचेगा पूजा सामग्री, फल-फूल, वस्त्र, आभूषण और घरों की सजावट से जुड़े सामानों की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। देवी आराधना के साथ बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ेगी और त्योहारों के मौसम की रौनक दिखाई देने लगेगी।

पितृमोक्ष अमावस्या पर पितरों को दी गई विदाई

पितृपक्ष का समापन शनिवार, 10 अक्टूबर को पितृमोक्ष अमावस्या के साथ हुआ। पखवाड़े भर चले तर्पण, श्राद्ध, पूजन और होम-हवन के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पितरों को विदाई दी। जिन परिजनों की मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं होती, उनके लिए पितृमोक्ष अमावस्या पर श्राद्ध करने की परंपरा है। इस अवसर पर अरपा घाट, पुराना पुल सरकंडा, पचरीघाट, शिवघाट, मंगला और तोरवा सहित विभिन्न घाटों पर पितृ विसर्जन करने वालों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने पिंडदान और तर्पण किया। पारंपरिक पकवानों में पूड़ी, बड़ा, बोबरा और चीला अर्पित कर दीपक जलाया तथा आरती की। इसके बाद परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ धार्मिक विधियां पूरी की गईं।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें