वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कटघोरा के राजा का भव्य दरबार: 111 फीट ऊंचे महाकाल मंदिर की थीम, लेजर शो बना आकर्षण

कटघोरा। गणेशोत्सव को लेकर कटघोरा में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। इस बार जयदेवा गणेशोत्सव समिति की ओर से तैयार किया गया भव्य पंडाल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। महाकालेश्वर मंदिर की थीम पर करीब 111 फीट ऊंचा विशाल पंडाल तैयार किया गया है।

पंडाल के भीतर 21 फीट ऊंची भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा विराजमान है। इसके साथ ही परिसर में भगवान गणेश के साथ 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभूति हो रही है।

लेजर शो और रोशनी ने बढ़ाई भव्यता

शाम होते ही पंडाल की रोशनी और लेजर शो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। आधुनिक प्रकाश एवं ध्वनि तकनीक के जरिए तैयार किया गया लेजर शो लोगों के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है। दूर-दूर से श्रद्धालु और परिवार यहां दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

नदी किनारे भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की झांकी

आयोजन परिसर के बाहर नदी पर सवार भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की भव्य झांकी भी तैयार की गई है। झांकी की कलात्मक प्रस्तुति और सजावट श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही है।

समिति के अनुसार यह गणेशोत्सव का लगातार आठवां वर्ष है। समिति हर वर्ष अलग-अलग धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की थीम पर भव्य पंडाल तैयार करती रही है। इससे पहले अयोध्या के राम मंदिर, वृंदावन के प्रेम मंदिर और पद्मनाभस्वामी मंदिर जैसी थीम पर पंडाल तैयार किए जा चुके हैं।

इस वर्ष महाकालेश्वर मंदिर की थीम पर तैयार किया गया कटघोरा के राजा का दरबार श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। धार्मिक आस्था, भव्य सजावट और आधुनिक लेजर शो के संगम ने गणेशोत्सव को खास बना दिया है।

 

Read 👇

रायपुर में 21 सितंबर से इंद्रेश महाराज की श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें