रायपुर। शहर में आवारा मवेशियों की समस्या के बीच भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक एटीएम कक्ष में सांड के घुसने का मामला सामने आया है। जुट मिल इलाके में थाने के पास स्थित इस एटीएम बूथ में सांड के डेरा जमाए रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एटीएम के भीतर सांड के मौजूद होने की वजह से ग्राहक वहां जाने से कतरा रहे हैं, जिससे लोगों को नकदी निकासी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

सुरक्षा गार्ड न होने से शाम ढलते ही घुस रहे मवेशी
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले एटीएम बूथों पर सुरक्षा गार्ड तैनात रहते थे, जिससे वहां आने वाले ग्राहकों को सुरक्षा का भरोसा रहता था। हालांकि, अब कई एटीएम से सुरक्षा गार्ड नदारद हैं। इसका फायदा उठाकर शाम होते ही आवारा जानवर एटीएम कक्ष में दाखिल हो जाते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, क्षेत्र के कई एटीएम बूथों में शाम के वक्त आवारा जानवरों का जमावड़ा देखा जा रहा है, जिससे ग्राहकों के लिए असुविधा के साथ-साथ हादसे का जोखिम भी बढ़ गया है।
बैंक प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
एटीएम के भीतर सांड के मौजूद रहने के कारण कई ग्राहक बिना पैसे निकाले ही लौटने को मजबूर हो रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रबंधन से मांग की है कि एटीएम पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाए और मवेशियों के प्रवेश को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। फिलहाल यह वीडियो किस तारीख का है और सांड कितनी देर तक कक्ष के अंदर रहा, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
Read 👇👇
पीएम मोदी के जन्मदिन पर इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने दी बधाई, दोस्ती को बताया खास
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl





















