वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

CG Patwari Recruitment 2026 : युवाओं के लिए खुशखबरी, 26 जिलों में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती

रायपुर। CG Patwari Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नौकरी का एक और मौका सामने आया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से 6 सितंबर 2026 को जारी आदेश के बाद अब भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।

पटवारी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया छत्तीसगढ़

कर्मचारी चयन आयोग (CG Vyapam) के माध्यम से कराई जाएगी। हालांकि, उम्मीदवारों को अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करना होगा। भर्ती प्रस्ताव CG Vyapam के पोर्टल पर दर्ज होने के बाद ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत होगी। आवेदन की तारीख, पात्रता, परीक्षा शुल्क और परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में दी जाएगी।

26 जिलों में होगी नियुक्ति

शासन के आदेश के मुताबिक प्रदेश के 26 जिलों में कुल 200 पटवारी पद भरे जाएंगे। अलग-अलग जिलों में स्वीकृत रिक्तियों के आधार पर पदों का वितरण किया गया है।

जारी जानकारी के अनुसार सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में सबसे अधिक 15-15 पद स्वीकृत किए गए हैं। बाकी जिलों में भी उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार पद निर्धारित किए गए हैं।

भर्ती नोटिफिकेशन का इंतजार

पटवारी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन संबंधित सेवा भर्ती नियमों और शासन के लागू आरक्षण प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। परीक्षा का पैटर्न, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों की आधिकारिक जानकारी CG Vyapam की अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान

200 पदों पर भर्ती की मंजूरी के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर CG Vyapam की आगामी अधिसूचना पर है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन शुरू होने से पहले अपने जरूरी दस्तावेज और शैक्षणिक प्रमाण-पत्र तैयार रखें। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क और परीक्षा पैटर्न की जानकारी आधिकारिक निर्देशों के अनुसार ही जांचें।

सरकार की ओर से पटवारी के 200 पदों पर भर्ती की मंजूरी ऐसे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जो लंबे समय से राजस्व विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

CG Patwari Recruitment 2026 :
CG Patwari Recruitment 2026 :

 

LPG Cylinder Booking Rule: गैस सिलेंडर पर सरकार का बड़ा अपडेट, अब नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें