वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कटघोरा का राजा: उज्जैन की तर्ज पर 101 फीट ऊंचा होगा भव्य पंडाल

कोरबा/कटघोरा। गणेशोत्सव 2026 को लेकर कटघोरा का राजा इस बार और भी भव्य रूप में श्रद्धालुओं को आकर्षित करने की तैयारी में है। उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर करीब 101 फीट ऊंचा भव्य गणेश पंडाल तैयार किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार पंडाल में देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की झलक के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

21 फीट ऊंची होगी भगवान गणेश की प्रतिमा

कटघोरा के राजा के पंडाल में इस बार भगवान श्रीगणेश की करीब 21 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। समिति के अनुसार प्रतिमा का निर्माण कुशल मूर्तिकारों द्वारा किया जा रहा है। पंडाल को धार्मिक स्थलों की थीम पर तैयार किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर देश की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

दिल्ली का प्रोजेक्शन शो रहेगा खास आकर्षण

आयोजन की सबसे बड़ी खासियतों में दिल्ली का प्रोजेक्शन शो शामिल रहेगा। समिति के मुताबिक 14 से 26 सितंबर तक पंडाल में विशेष प्रोजेक्शन शो के माध्यम से भगवान श्रीगणेश से जुड़े धार्मिक प्रसंगों और देश की प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की झलक दिखाई जाएगी। राम मंदिर अयोध्या, प्रेम मंदिर वृंदावन और पद्मनाभस्वामी मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों की स्थापत्य कला और भव्यता को प्रोजेक्शन के जरिए प्रदर्शित करने की तैयारी है।

8 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा

गणेशोत्सव के तहत 8 सितंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद पंडाल में धार्मिक आयोजन शुरू होंगे। 14 से 26 सितंबर तक विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती, भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है।

27 सितंबर को होगा विसर्जन

गणेशोत्सव के समापन अवसर पर 27 सितंबर को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। समिति के अनुसार विसर्जन शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े और अन्य कार्यक्रम शामिल होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
कटघोरा का राजा इस बार 101 फीट ऊंचे पंडाल, 21 फीट की गणेश प्रतिमा और दिल्ली के प्रोजेक्शन शो के कारण श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनने की तैयारी में है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी भव्य रूप में प्रस्तुत करना है।

Read link 👇👇

 

पसान अस्पताल की एम्बुलेंस महीनों से खड़ी, फंड पर सवाल; मरीजों की सुविधा या सिर्फ दिखावा?

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें