वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Korba Snake Bite: नींद में उंगली पर लटका करैत सांप, टॉर्च में दिखा खौफनाक मंजर; ग्रामीण की मौत

कोरबा/ कोरबी // Korba Snake Biteछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गहरी नींद में सो रहे एक ग्रामीण की उंगली में जहरीले करैत सांप ने डस लिया और उसके दांत उंगली में ही फंस गए। टॉर्च की रोशनी में जब परिजनों ने सांप को देखा तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीण ने किसी तरह सांप को पकड़कर टोकरी में बंद कर दिया, लेकिन करीब आधे घंटे बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई।

नींद में ही उंगली में डस गया जहरीला सांप

जानकारी के अनुसार घटना कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के झिनपुरी भद्रापारा की बताई जा रही है। यहां 50 वर्षीय अभिमान सिंह गोंड खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार रात करीब 9 बजे परिवार के सभी सदस्यों ने साथ में खाना खाया। इसके बाद अभिमान सिंह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सोने चले गए।

बताया गया कि देर रात गहरी नींद के दौरान करैत प्रजाति का सांप उनकी उंगली में काटकर लटक गया। सांप के दो दांत उंगली में गहराई तक धंस गए थे। अभिमान सिंह की आंख खुलने पर उन्होंने टॉर्च की रोशनी में देखा तो उंगली में सांप लटका हुआ था।
सांप को पकड़कर टोकरी में किया बंद

अभिमान सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को किसी तरह उंगली से अलग किया और पकड़कर एक टोकरी के नीचे ढंक दिया। उस समय उन्हें अंदाजा नहीं था कि सांप के जहर का असर इतनी तेजी से हो सकता है।
करीब आधे घंटे बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें सीने में जकड़न महसूस हुई और सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालत बिगड़ने की जानकारी उन्होंने अपनी पत्नी को दी।

संजीवनी एक्सप्रेस से अस्पताल ले गए, नहीं बच सकी जान

परिजन बिना देर किए अभिमान सिंह को संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से इलाज के लिए पोड़ी-उपरोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, बारिश के मौसम में जहरीले सांपों के घरों और ग्रामीण इलाकों में निकलने से लोगों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़े 👇👇

पसान अस्पताल की एम्बुलेंस महीनों से खड़ी, फंड पर सवाल; मरीजों की सुविधा या सिर्फ दिखावा?

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें