वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पसान अस्पताल को सांसद ज्योत्सना महंत की बड़ी सौगात, इन्वर्टर-बैटरी और प्योर ब्लॉक से मरीजों को मिलेगी राहत

कोरबा/पसान। कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत ने पसान दौरे के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों और आमजन को होने वाली परेशानियों को करीब से जाना और स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

पसान क्षेत्र में लगातार बिजली की आंख-मिचौली के कारण अस्पताल में मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए बैटरी और इन्वर्टर का सेटअप प्रदान किया। इससे बिजली गुल होने की स्थिति में अस्पताल की जरूरी व्यवस्थाएं सुचारु रखने में मदद मिलेगी।
इसके साथ ही अस्पताल में प्योर ब्लॉक की सुविधा भी प्रदान की गई है। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल के कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पसान अस्पताल में सांसद ज्योत्सना महंत ने इन्वर्टर बैटरी की सौगात दी
पसान अस्पताल में सांसद ज्योत्सना महंत ने इन्वर्टर बैटरी की सौगात दी

बिजली समस्या के समय इन्वर्टर बनेगा मददगार

अस्पताल में बिजली व्यवस्था से जुड़ी परेशानियां मरीजों के लिए काफी मुश्किल पैदा कर सकती हैं। विशेषकर उपचार, जांच और अस्पताल की जरूरी व्यवस्थाओं के दौरान बिजली बाधित होने से परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में बैटरी-इन्वर्टर की सुविधा अस्पताल के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
स्थानीय लोगों ने सांसद ज्योत्सना महंत की इस पहल को मरीजों और आमजन की सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में बिजली की समस्या के समय अब मरीजों और स्टॉफ को पहले की अपेक्षा बेहतर सुविधा मिल सकेगी।


सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत द्वारा क्षेत्र के लोगों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किए गए इस सहयोग से पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत पसान सरपंच सुरेंद्र तिग्गा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण मनोज चौहान, पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा, ब्लॉक अध्यक्ष पसान जगतपाल आयाम, महामंत्री जुनैद खान, जफ़र खान, आनंद मित्तल, श्रीकांत वर्मा, मनीष जलान, बिट्टू वाकरे, इसराइल खान, ओमप्रकाश यादव, के आलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे,

यह भी पढ़े 👇👇

सांसद ज्योत्सना महंत ने पसान में मेधावी छात्र-छात्राओं और सेवा कार्य करने वालों का किया सम्मान

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें