रायगढ़, (CGCITYNEWS )। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे 20 अगस्त को खरसिया के जोबी पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि कई कार्यों के लोकार्पण और शुभारंभ के अलावा वे स्व. दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक कई लंबित कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री का रायगढ़ दौरा तय किया गया है।

वहीं 14 अगस्त को दिग्गज भाजपा नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि थी। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की लंबी फेहरहिस्त होने की वजह से उस दिन कोई विशेष कार्यक्रम नहीं हो सका। इसलिए अब 20 अगस्त को ही स्व. जूदेव की पुण्यतिथि का कार्यक्रम भी होगा। खरसिया के जोबी में कार्यक्रम होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक सीएम साय का कार्यक्रम तकरीबन फाइनल है।

मौसम ठीक रहा तो सीएम 20 अगस्त को जोगी पहुंचेंगे। वहां तहसील भवन लोकार्पण समेत कई शासकीय कार्य संपन्न होने के बाद स्व. जूदेव की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।
यह भी पढ़े 👇👇
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl





















