वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नागपंचमी पर पसान में गूंजा कुश्ती का दांव-पेंच, ग्रामीणों और बच्चों ने दिखाया दमखम

 


कोरबा/पसान। नागपंचमी के अवसर पर ग्राम पंचायत पसान द्वारा वर्षों पुरानी कुश्ती की परंपरा को जीवंत रखते हुए कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में ग्रामीणों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अखाड़े में अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।

कुश्ती मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे। पहलवानों के दांव-पेंच और रोमांचक मुकाबलों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत की ओर से नगद पुरस्कार और कपड़े देकर सम्मानित किया गया।

नागपंचमी पर कुश्ती
नागपंचमी पर कुश्ती

विजेताओं को मिले ये पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार: ₹2,500 नगद + नेकर-टी-शर्ट
द्वितीय पुरस्कार: ₹1,100 नगद + नेकर-टी-शर्ट
तृतीय पुरस्कार: ₹700 नगद + बनियान
अन्य सभी विजेताओं को: ₹100 नगद + बनियान
ग्राम पंचायत के इस आयोजन से पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को कुश्ती जैसे ग्रामीण खेलों से जोड़ने की पहल देखने को मिली। नागपंचमी पर आयोजित इस कुश्ती प्रतियोगिता ने ग्रामीण संस्कृति और खेल भावना की खूबसूरत तस्वीर पेश की।

BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, नितिन नबीन ने नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें