कोरबा/पसान। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां देशभर में तिरंगे की आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया, वहीं कोरबा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत कोरबी (सिंधिया) के छिंदपारा-4 आंगनबाड़ी केंद्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कथित तौर पर तिरंगा उल्टा फहरा दिया गया।

बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को सही तरीके से नहीं लगाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

वायरल वीडियो में तिरंगा उल्टा दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण के दौरान हुई इस कथित लापरवाही को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं।

राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और निर्धारित नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक और संस्थान की जिम्मेदारी है। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्र में हुई इस घटना को लेकर संबंधित जिम्मेदारों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
मामले का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

CGCITYNEWS की अपील: राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। ध्वजारोहण के दौरान तिरंगे की गरिमा और निर्धारित नियमों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

तिरंगे की शान, देशभक्ति के रंग में रंगे विद्यालय; पसान में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl





















