वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पसान थाना परिसर में ध्वजारोहण, थाना प्रभारी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं


कोरबा/पसान। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा जिले के पसान थाना परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना परिसर को तिरंगे रंग की सजावटी पताकाओं से सजाया गया था। कार्यक्रम में थाना प्रभारी पसान सहित पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को याद करते हुए देश की सेवा और आमजन की सुरक्षा के लिए निरंतर तत्पर रहने का संदेश दिया।

पसान थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और नागरिकों की सेवा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

पसान में सरपंच सुरेंद्र तिग्गा ने किया ध्वजारोहण, ग्रामीणों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें