कोरबा/पसान।
कोरबा जिले के ग्राम पंचायत पसान में लगातार हो रही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।ज्ञापन लेते समय थाना प्रभारी पसान उपस्थित रहे

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनों से गांव में दिन-रात बार-बार बिजली गुल हो रही है। कई बार घंटों तक बिजली नहीं रहती, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। लगातार बिजली बाधित रहने से बच्चों की पढ़ाई, किसानों का काम, घरेलू उपकरणों का संचालन और छोटे व्यापारियों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने कहा कि बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज के कारण बिजली उपकरण खराब होने का खतरा बना रहता है।
ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि गांव की बिजली व्यवस्था का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो पूरे गांव के लोग बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
ग्रामीणों द्वारा तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिसमे सरपंच सुरेंद्र तिग्गा, उप सरपंच पति श्रीकांत वर्मा, यूसुफ़ खान, सोनू अग्रवाल,रजनी निर्मलकर पंच, जुबैर खान पंच,फुलेन्द्र राजपूत, अमीर खान,हेमंत प्रजापति, आरिफ जावेद, प्रताप साहू, ,पवन गुप्ता,सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे,अब सभी की नजर प्रशासन और बिजली विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

किराए के फार्मासिस्ट लाइसेंस से चल रहे सैकड़ों मेडिकल स्टोर, दुकानों पर निगरानी को लेकर उठने लगे सवाल https://cgcitynews.in/2677
अब सड़कों पर नहीं दिखेंगे बेसहारा मवेशी, छत्तीसगढ़ में बनेंगे 1460 गौधाम









