कोरबा/पसान। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसान में बिजली कटौती के कारण मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के महामंत्री मो. जुनैद खान ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल में सोलर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था (सोलर लाइट) स्थापित कराने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि अस्पताल ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराता है, लेकिन बार-बार बिजली गुल होने से रात के समय इलाज, आपातकालीन सेवाओं और मरीजों की सुरक्षा प्रभावित होती है। इसलिए अस्पताल परिसर में सोलर लाइट एवं सौर ऊर्जा आधारित व्यवस्था जल्द स्थापित की जाए।
ज्ञापन के अनुसार सोलर व्यवस्था होने से बिजली बाधित होने पर भी अस्पताल में पर्याप्त रोशनी बनी रहेगी, रात में आने वाले मरीजों, गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन मरीजों को सुरक्षित उपचार मिलेगा। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को कार्य करने में सुविधा होगी तथा अस्पताल परिसर, वार्ड, ओपीडी और प्रवेश द्वार पर सुरक्षा भी बढ़ेगी। साथ ही बिजली खर्च में कमी आएगी और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा का उपयोग बढ़ेगा। सौर ऊर्जा स्वास्थ्य संस्थानों में निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने और खर्च घटाने में प्रभावी विकल्प मानी जाती है।
जुनैद खान ने कलेक्टर से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसान में शीघ्र सोलर लाइट एवं आवश्यक सौर ऊर्जा व्यवस्था स्थापित कराई जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

वही आमजनों ने कहा है की पसान अस्पताल मे वर्तमान मे एक भी एलोपेथीक डॉ नहीं है, जिससे क्षेत्र का यह हॉस्पिटल रेफेर केंद्र बन कर रह गया है, लोगो ने कहाँ की दुरस्त अंचल मे अगर कुछ देना है तो एक MBBS डॉ की नियुक्ति अति आवश्यक है,
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl









