वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका! अब नहीं चलेगी मनमानी, जितनी ऑनलाइन अटेंडेंस, उतनी ही मिलेगी सैलरी

रायपुर। CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने सरकारी स्कूलों और कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार जुलाई 2026 से कर्मचारियों का वेतन ऑनलाइन अटेंडेंस के आधार पर ही आहरित किया जाएगा।

जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों एवं कार्यालयों के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की उपस्थिति ऑनलाइन अटेंडेंस प्रणाली के माध्यम से दर्ज की जा रही है। ऐसे में अब वेतन भी उसी उपस्थिति के अनुसार जारी किया जाएगा।

आदेश के प्रमुख बिंदु:

सभी कर्मचारियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।

जिन कर्मचारियों की उपस्थिति ऑनलाइन अटेंडेंस के माध्यम से दर्ज होगी, उन्हें ही वेतन मिलेगा।

महीने में जितने दिनों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होगी, केवल उतने दिनों का ही वेतन आहरित किया जाएगा।

सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संयुक्त संचालकों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Online Attendance Salary
Online Attendance Salary

 

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना: खनन प्रभावित छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें