वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Forest Department raid: पेट शॉप पर वन विभाग की छापेमारी, दुर्लभ कछुओं की तस्करी करते संचालक गिरफ्तार

बिलासपुर //    Forest Department raid   : बिलासपुर के जरहाभाठा स्थित ‘पेट पॉइंट’ दुकान पर वन विभाग की राज्य उड़नदस्ता टीम और बिलासपुर वन परिक्षेत्र ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी तस्करी का खुलासा किया है। वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दुकान में प्रतिबंधित वन्यजीवों की अवैध बिक्री की जा रही है, जिसकी पुष्टि के लिए एक कर्मचारी को डमी ग्राहक बनाकर भेजा गया।

जैसे ही 1500 रुपये में कछुआ खरीदने का सौदा पक्का हुआ, टीम ने दुकान पर दबिश देकर अनुसूची-1 के तहत संरक्षित चार दुर्लभ ‘भारतीय छतदार कछुए’ बरामद कर लिए। आरोपी संचालक ने पूछताछ में कबूल किया कि वह इन कछुओं को नागपुर से लाकर यहां बेचता था, जिसके बाद वन विभाग ने पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए नागपुर के वन अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के गंभीर उल्लंघन में गिरफ्तार संचालक को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है

सिम्स की महिला डॉक्टर गिरफ्तार, फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मुआवजा दिलाने का आरोप, कई डॉक्टर जांच के घेरे में

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

पसान राशन दुकान जांच में बड़ा खुलासा! समूह गायब, विक्रेता चला रहा था पूरा सिस्टम? अब प्रशासन से नियुक्ति पर उठे सवाल

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें