कोरबा / पसान // जिले के विजय वेस्ट कोयला परियोजना क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति अब स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गई है। केंदई क्षेत्र के पंडो जनजाति के बच्चे रोजाना इसी जर्जर और भारी वाहनों से भरे मार्ग से बीजाडांड़ मिडिल स्कूल पढ़ने जाने को मजबूर हैं। लगातार बारिश के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, वहीं भारी वाहनों की आवाजाही से हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।

बारिश, गड्ढे और ट्रकों के बीच स्कूली बच्चों की जिंदगी दांव पर, विजय वेस्ट प्रबंधन पर सवाल
ताजा तस्वीरों में एक भारी वाहन सड़क किनारे झुकता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चे और ग्रामीण गुजरते हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत और यातायात व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।
विजय वेस्ट की लापरवाही! हादसे का इंतजार कर रहा खतरनाक सड़क मार्ग, बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे
ग्रामीणों का आरोप है कि विजय वेस्ट खान प्रबंधन लगातार शिकायतों के बावजूद आंखें मूंदे बैठा है और किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। लोगों ने प्रशासन और जिला प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत, गड्ढों को भरने, भारी वाहनों के संचालन को नियंत्रित करने और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
देखिए तस्वीरें: सड़क पर झुका ट्रक, इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं मासूम बच्चे
यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो बारिश के मौसम में यह सड़क किसी भी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है।










