कोरबा। कोरबा जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा शासकीय कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने 7 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नए पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
कोरबा पुलिस ट्रांसफर लिस्ट 👇👇

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सब-इंस्पेक्टर राजेन्द्र राठौर को थाना बांगो से थाना सीएसईबी स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा प्रधान आरक्षक शंकरधर जायसवाल और आरक्षक टंकेश्वर पटेल को रक्षित केंद्र कोरबा से चौकी कोरबी भेजा गया है।
वहीं आरक्षक रितेश कुमार शर्मा (चौकी कोरबी), पुष्पोलाल लाल मुरुर्जी (थाना उरगा), विनोद कुमार कंवर (थाना पसान) और अरविंद साहू (थाना लेमरू) को थाना सीएसईबी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। विभाग का मानना है कि इस बदलाव से पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाने, कानून-व्यवस्था में सुधार तथा प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने में मदद मिलेगी।
सूत्रों के अनुसार जिले में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए आने वाले दिनों में विभाग स्तर पर अन्य प्रशासनिक फेरबदल भी किए जा सकते हैं।










