वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पसान में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई! तहसीलदार के औचक निरीक्षण में 100 ट्रैक्टर अवैध रेत जब्त, सुभाष अग्रवाल पर गिरी गाज

कोरबा/पसान।
कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत पसान के कोटमर्रा क्षेत्र में सोमवार को तहसील प्रशासन ने अवैध रेत कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 100 ट्रैक्टर रेत का भंडारण जब्त कर लिया। तहसीलदार वीरेंद्र श्याम के औचक निरीक्षण के दौरान यह कार्रवाई की गई, जिससे क्षेत्र के रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

कार्यवाही करते राजस्व अमला
कार्यवाही करते राजस्व अमला

मिली जानकारी के अनुसार, सुभाष अग्रवाल द्वारा कथित रूप से बिना वैध अनुमति के बड़ी मात्रा में रेत का भंडारण किया गया था। सूचना मिलने पर तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान लगभग 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर उसे तत्काल जब्त कर लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। अधिकारियों ने पूरे भंडारण स्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पसान तहसीलदार वीरेंद्र श्याम 👇

तहसीलदार के पहुंचने से पहले ही जेसीबी गायब!

तहसील प्रशासन के मौके पर पहुंचने से पहले ही रेत भंडारण स्थल पर मौजूद जेसीबी मशीन वहां से हटा दी गई। इससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जेसीबी किसकी थी और उसे किसके निर्देश पर हटाया गया।

JCB machine
JCB machine

क्या होगी अगली कार्रवाई?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित व्यक्ति पर खनिज नियमों के तहत भारी जुर्माना और एफआईआर जैसी कार्रवाई होगी? प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत के भंडारण और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। ऐसे में तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

इस पूरी कार्यवाही मे पसान पटवारी समेत पूरा राजस्व अमला मौजूद रहा

पसान रंगमंच विवाद: जनहित के इस मुद्दे पर नेताओं की चुप्पी क्यों? क्या रसूखदारों के सामने उठ नहीं रही आवाज़?

 

 

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें