जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें

कोरबा/पसान // कोरबा जिले के पसान ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पोंडीकला में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष जगतपाल आयाम एवं जिला महामंत्री जुनैद खान के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने संगठन की मजबूती को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस की असली शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक में स्थानीय स्तर पर संगठन को सक्रिय करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़े 👇👇
कोरबा में बढ़ते अपराध पर सांसद की बड़ी पहल, 4 नई पुलिस चौकियों की मांग
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
राहुल गांधी से मिलना अपने आप में नई ऊर्जा का संचार है : मनोज चौहान
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें











