वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कलेक्टर कुणाल दुदावत का पीएम श्री स्कूल में औचक निरीक्षण, छात्रों से पूछा- क्या हैं आपकी समस्याएं? दिए कई अहम निर्देश

कोरबा।    कलेक्टर कुणाल दुदावत स्कूल निरीक्षण के तहत शुक्रवार को कोरबा के पीएम श्री सेजस विद्यालय तिलकेजा पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया, कंप्यूटर लैब और निर्माणाधीन पीसीबी लैब का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

पीएम श्री सेजस विद्यालय तिलकेजा में छात्रों से संवाद करते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत
पीएम श्री सेजस विद्यालय तिलकेजा में छात्रों से संवाद करते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत

विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर लैब का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों और अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था की जानकारी ली।
कलेक्टर ने कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई, परीक्षा की तैयारी, विषयों में रुचि और करियर लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्रों से यह भी पूछा कि विद्यालय में किन सुविधाओं की आवश्यकता है और इसे बेहतर बनाने के लिए उनके क्या सुझाव हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य तय कर अनुशासन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। विशेष रूप से 12वीं के छात्रों से कहा कि बोर्ड परीक्षा उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए समय का सदुपयोग करते हुए उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने का प्रयास करें।
कलेक्टर दुदावत ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित आईआईटी-जेईई जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की जानकारी भी दी और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों से इसका लाभ उठाने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राचार्य और शिक्षकों के साथ बैठक कर विद्यालय संचालन, शिक्षकों की उपलब्धता और शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की। कंप्यूटर लैब के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक शिक्षक की व्यवस्था करने तथा अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन पीसीबी लैब का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के अंत में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विद्यालय परिसर में रातरानी का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस दौरान सहायक कलेक्टर ईशांत जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, एसडीएम सरोज महिलांगे सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

कोरबा में बढ़ते अपराध पर सांसद की बड़ी पहल, 4 नई पुलिस चौकियों की मांग

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें