वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पताढ़ी अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण: मरीजों से की सीधी बात, अव्यवस्थाओं पर BMO को नोटिस के निर्देश

कोरबा /  जिले के पताढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज, भोजन और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

पताढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते कलेक्टर कुणाल दुदावत
पताढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते कलेक्टर कुणाल दुदावत

वहीं अस्पताल में मिली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए बीएमओ डॉ. दीपक राज को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अस्पताल में पदस्थ चिकित्सकों की संख्या, बेड क्षमता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पंजीयन शाखा, ओपीडी, चिकित्सक कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष और जनऔषधि केंद्र का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। साथ ही मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) मरीजों की संख्या और उपचार व्यवस्था की भी जानकारी प्राप्त की।

पताढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते कलेक्टर कुणाल दुदावत
पताढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते कलेक्टर कुणाल दुदावत

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एनबीएसयू (New Born Stabilization Unit) में नवजात शिशुओं के लिए उपलब्ध बेबी वार्मर सहित इमरजेंसी सेवाओं का भी जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
महिला वार्ड एवं आईपीडी वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा करते हुए उन्होंने उपचार की गुणवत्ता, डॉक्टरों की उपलब्धता और अस्पताल में मिलने वाले नाश्ते व भोजन की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को पौष्टिक एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
अस्पताल में पाई गई कमियों और अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई तथा संबंधित बीएमओ डॉ. दीपक राज को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर ईशांत जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, एसडीएम सरोज महिलांगे, सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें