वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पसान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के नशे में बस चला रहा था ड्राइवर, डिक्की से मिलीं 11 अवैध बकरियां, बस जब्त

कोरबा /पसान / जिले के पसान थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सघन वाहन जांच अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एएसआई चंद्रपाल खांडे अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे हैं।

Illegal Goat Transport
Illegal Goat Transport

 

इसी दौरान पेंड्रा से कोरबा चलने वाली जय श्री बस सर्विस    CG 10 AS 3194  को रोककर जांच की गई। पुलिस ने चालक का परीक्षण किया तो वह अत्यधिक शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया। इस पर उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।

Drunk Driver
Drunk Driver

जांच के दौरान जब पुलिस ने बस की डिक्की की तलाशी ली तो उसमें 11 नग बकरियां अवैध रूप से परिवहन करते हुए मिलीं। इसके बाद पुलिस ने अवैध पशु परिवहन से संबंधित धाराओं के तहत भी कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर लिया।

पसान पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि नशे में वाहन चलाने और अवैध परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

थाना प्रभारी की कड़ी अपील: घाटी क्षेत्र है, शराब पीकर वाहन न चलाएं

थाना प्रभारी ने मीडिया के माध्यम से वाहन चालकों को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि “यह पूरा इलाका घाटी (पहाड़ी) क्षेत्र है, जहाँ दुर्घटनाओं का खतरा बहुत अधिक रहता है। कृपया कोई भी शराब पीकर वाहन न चलाए।” पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले बस संचालकों और चालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

नकटी में गरीबों पर चला बुलडोजर, अब सवाल—क्या 70 साल पुराना शासकीय रंगमंच तोड़ने वाले रसूखदार पर भी होगी ऐसी कार्रवाई?

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें