कोरबा। जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जारी आदेश के तहत 7 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीलाल पटेल को बालको थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रक्षित केंद्र, सिविल लाइन रामपुर, बालकोनगर और मानिकपुर में भी पदस्थापना में बदलाव किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार यह तबादला प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और सभी अधिकारियों को अपने नए पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Read link 👇👇










