कोरबा/पसान। बरसात के मौसम को देखते हुए ग्राम पंचायत पसान में स्वच्छता को लेकर गंभीरता दिखाई जा रही है। सरपंच के निर्देश पर पंचायत क्षेत्र की नालियों की व्यापक सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से नालियों में जमा कचरा, प्लास्टिक और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान जलभराव और गंदे पानी की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

पंचायत द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत मुख्य मार्गों और मोहल्लों की नालियों से कचरा निकालकर सफाई कराई जा रही है। बरसात के दौरान नालियां जाम होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और संक्रामक बीमारियों का खतरा रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए समय रहते सफाई अभियान शुरू किया गया है।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि नियमित रूप से सफाई होती रहे और लोग भी कचरा नालियों में फेंकने से बचें, तो गांव को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सकता है।
ग्राम पंचायत ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें तथा स्वच्छता बनाए रखने में पंचायत का सहयोग करें। इससे बरसात के दौरान जलभराव, दुर्गंध और बीमारियों की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।
Read 👇👇link
पसान वन परिक्षेत्र में वन माफिया बेखौफ: सागौन की अवैध कटाई और साल वृक्षों की गिरडलिंग का खेल जारी!










