वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

रायगढ़ में रील स्टार चांदनी नेगी ने खुदकुशी की : भाई-बहनों से मामूली विवाद के बाद खाया जहर

रायगढ़। घरघोड़ा क्षेत्र के टेण्डा नवापारा में रहने वाली 20 वर्षीय रील स्टार चांदनी नेगी ने भाई-बहनों से हुए मामूली विवाद के बाद जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतका सोशल मीडिया पर एक्टिव थी। वह डांस प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ ही लोगों को डांस सिखाती थी।

परिजनों के अनुसार, 17 जून को घर में सभी भाई-बहन आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे। इसी बीच चांदनी का किसी बात पर विवाद हो गया और वह नाराज हो गई। अगले दिन 18 जून को वह बस में बैठकर रायगढ़ पहुंच गई। बस स्टैंड पर उसने अपने एक परिचित को बुलाकर जहर सेवन करने की जानकारी दी।

उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर बहन और जीजा उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां 19 जुन की शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें