वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में रेत माफिया ने कार को बनाया ‘जिंदा कब्र’, पेट्रोल डालकर भाजपा नेता समेत दो को फूंक डाला, इलाके में हड़कंप

कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र स्थित नवगई गांव में मंगलवार रात करीब 11 बजे रेत विवाद को लेकर भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व शिक्षक भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह सहित दो लोगों को कार में जिंदा जलाकर मार डाला गया। हमलावरों ने पहले टिपर से फॉर्च्यूनर कार को टक्कर मारकर दरवाजे जाम किए, फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में एक अन्य घायल ने दम तोड़ दिया। हमले में 40 से 60 फीसदी तक झुलसे दो अन्य पीड़ितों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है।

टिपर से टक्कर मारकर जाम किए कार के दरवाजे

भरत सिंह अपने साथियों के साथ दो कारों में सवार होकर नवगई गांव के भीतर पहुंचे थे। वहां घात लगाए बैठे आरोपियों ने एक टिपर से उनकी फॉर्च्यूनर कार पर कई बार जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर के कारण कार के दरवाजे पूरी तरह जाम हो गए और अंदर बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके। दरवाजे ब्लॉक करने के तुरंत बाद आरोपियों ने वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान जो लोग गाड़ी के शीशे तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे, हमलावरों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की।

रेत कारोबार और पुरानी रंजिश का विवाद!

यह पूरी वारदात क्षेत्र में सक्रिय रेत कारोबार से जुड़ी हुई है। सूत्रों के हवाले खबर मिली है कि घटना के मुख्य आरोपी नवगई गांव निवासी अघोषित रेत ठेकेदार मनोज त्रिपाठी, उसके बेटे और करीब 30 अन्य सहयोगियों ने इस हमले को अंजाम दिया। वारदात से पहले मंगलवार की शाम को ही मृतक भरत सिंह और उनके साथियों का मनोज त्रिपाठी के साथ विवाद हुआ था, जिसमें मनोज त्रिपाठी और उसके गुट की पिटाई की गई थी। यह मामला स्थानीय थाने तक भी पहुंचा था। देर रात भरत सिंह अपने साथियों के साथ दोबारा मनोज त्रिपाठी के घर के पास पहुंचे थे, जहां पहले से तैयार हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया।

आईजी ने संभाली कमान, चार आरोपी गिरफ्तार

वारदात की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी आधी रात को ही खुद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना के तुरंत बाद झुलसे हुए लोगों को बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उन्हें अंबिकापुर रेफर किया गया, वहां इलाज के दौरान दूसरे पीड़ित की मौत हो गई। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड की त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पसान पंचायत में विकास की खुली पोल! उप सरपंच के घर के सामने सड़क बनी तालाब, ग्रामीण परेशान

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें