वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वन विभाग में बड़ा बदलाव, 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

रायपुर  : छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं मूल्यांकन) कोलेन्द्र कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायपुर का निदेशक नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में ओपी यादव को प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) तथा सह-मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के पद पर पदस्थ किया गया है। वर्ष 2001 बैच की वरिष्ठ IFS अधिकारी शालिनी रैना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी (कैम्पा) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे वर्तमान में वन मुख्यालय में प्रशासनिक, समन्वय तथा कार्मिक संबंधी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं।

वहीं माधेश्वर डी. को प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास एवं योजना, बजट, लेखा एवं लेखा परीक्षण) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे वर्तमान में वन्यजीव प्रबंधन, राज्य जैव विविधता बोर्ड तथा राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण से जुड़े दायित्वों का भी कार्यभार संभाल रहे हैं।

van-vibhag-4-senior-ifs-officers-additional-charge
van-vibhag-4-senior-ifs-officers-additional-charge

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

कटघोरा वनमंडल में मनरेगा घोटाले का बड़ा खेल? नर्सरी में फर्जी मजदूरों के नाम पर लाखों की मजदूरी हड़पने का आरोप

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें