वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

CG WEATHER NEWS: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक करीब, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

रायपुर। CG WEATHER NEWS: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री अब बेहद करीब पहुंच गई है और मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में बादल गरजने, तेज हवा चलने और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं, वहीं राजधानी रायपुर में देर रात बूंदाबांदी के बाद उमस बढ़ने से लोग परेशान रहे।

मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। मंगलवार को शंकरगढ़, मंदिर हसौद और खरोरा में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सबसे अधिक तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव और सबसे कम 23.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, वहीं पंजाब से बिहार तक द्रोणिका बनने के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। विभाग ने राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, जीपीएम, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत कई जिलों में तेज हवाएं, बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें