कोरबा/पसान // कटघोरा वनमण्डल के पसान वन परिक्षेत्र में कुछ माह पूर्व जंगली सुअर के शिकार को लेकर वन विभाग द्वारा कार्यवाही की गई थी, उस घटना से सम्बंधित एक कथित वायरल वीडियो ने वन विभाग में हलचल मचा दी है। वीडियो में डिप्टी रेंजर लैंगा उषा सोनवानी द्वारा कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा रहा है कि शिकारियों से वन रक्षक द्वारा पैसे लिए गए थे, लेकिन संबंधित कर्मचारी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस घटना के सामने आने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि यदि शिकारियों से लेन-देन की बात सही है तो संबंधित वन कर्मी पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। वहीं यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या पूरे मामले में रैंजर पसान का संरक्षण प्राप्त था , जिसके चलते जिम्मेदार वन रक्षक पर कार्रवाई नहीं हो पायी, और आज भी वह उसी बीट पर अपनी सेवा दे रहा है,
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए तो कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।
हालांकि वन विभाग की ओर से अभी तक इस वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। ऐसे में लोग विभाग से पारदर्शी जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।लोगो का कहना है की क्षेत्र मे ऐसे कर्मचारी की ड्यूटी रहने से जंगली जीव जंतु कैसे सुरक्षित रहेंगे
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि वन विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है और वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने लाने के लिए क्या जांच होती है।
Cgcitynews वाइरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
वाइरल वीडियो










