वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

BJP युवा मोर्चा पसान मंडल कार्यसमिति घोषित: आकाश, प्रवीण, शुभम , अनुराग वर्मा, अश्विनी गुप्ता समेत कई युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कोरबा/ पसान // भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पसान मंडल की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रताप मरावी एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लेखराम यादव की सहमति से कार्यसमिति का गठन किया गया।
नई कार्यसमिति में कई युवा चेहरों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। आकाश अग्रवाल को मंत्री, अनुराग वर्मा को आईटी प्रमुख, अश्विनी गुप्ता को प्रचार-प्रसार प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रवीण जाखड़ और शुभम अग्रवाल, प्रांशु कोरी को भी संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिला है।

कार्यसमिति में विभिन्न पदों पर नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि नई टीम के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी कार्यक्रमों में युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी और अधिक बढ़ेगी। कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई है।
नई कार्यसमिति की घोषणा के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें